दीपावली पर्व को सकुशल एवं शान्तिपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराए जाने के दृष्टिगत एसपी रुद्रप्रयाग के निर्देशन में जनपद पुलिस ने की सांयकालीन पैदल गश्त ।

रुद्रप्रयाग | दीपावली पर्व के दौरान जनपद में शान्ति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने तथा आमजन की सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक रुद्रप्रयाग के निर्देशन में जनपद पुलिस द्वारा निरन्तर सतर्कता बरती जा रही है । इसी क्रम में जनपद के विभिन्न बाजारों एवं प्रमुख कस्बों में पुलिस बल द्वारा सांयकालीन पैदल गश्त की गई। इस दौरान पुलिस टीमों ने बाजारों में भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया तथा व्यापारिक प्रतिष्ठानों एवं भीड़भाड़ वाले स्थानों पर विशेष निगरानी रखी । पैदल गश्त के दौरान पुलिसकर्मियों द्वारा स्थानीय व्यापारियों एवं आमजन से संवाद स्थापित किया गया तथा त्योहार के दौरान किसी भी प्रकार की संदिग्ध गतिविधि दिखाई देने पर तत्काल पुलिस को सूचना देने की अपील की गई । इसके अतिरिक्त बाजारों में यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने तथा भीड़भाड़ वाले स्थानों पर आमजन की आवाजाही को सुगम बनाए रखने पर विशेष ध्यान दिया गया । रुद्रप्रयाग पुलिस आमजन की सुरक्षा एवं त्योहारों को शान्तिपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराने के लिए निरन्तर सतर्क एवं मुस्तैद है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *