टिहरी | वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक टिहरी गढ़वाल श्वेता चौबे के निर्देशन में टिहरी पुलिस द्वारा ऑपरेशन प्रहार के तहत मादक पदार्थों की तस्करी एवं अवैध नशे के कारोबार पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है । इसी क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक टिहरी गढ़वाल के मार्गदर्शन एवं क्षेत्राधिकारी चम्बा के पर्यवेक्षण में कोतवाली कैम्पटी पुलिस द्वारा नशा तस्करी के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए चौकी नैनबाग क्षेत्रान्तर्गत सिलासु पुल के पास चेकिंग के दौरान दो युवकों को 708 ग्राम अवैध चरस के साथ गिरफ्तार किया गया । पुलिस द्वारा बरामद अवैध चरस के संबंध में कोतवाली कैम्पटी पर एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया है। गिरफ्तार अभियुक्तों को न्यायालय के समक्ष पेश कर अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जा रही है ।
*गिरफ्तार अभियुक्तों का विवरण*
1. अखिलेश चौहान पुत्र शैलेंद्र सिंह, निवासी ग्राम देवजानी, थाना मोरी, जनपद उत्तरकाशी।
2. राजमोहन पुत्र शूरवीर सिंह, निवासी ग्राम देवजानी, थाना मोरी, जनपद उत्तरकाशी।
*बरामदगी का विवरण*
– बरामद मादक पदार्थ: 708 ग्राम अवैध चरस।
– अनुमानित कीमत: ₹1,77,000/-
*पुलिस टीम का विवरण*
*टिहरी पुलिस की अपील एवं चेतावनी*
टिहरी पुलिस द्वारा स्पष्ट किया गया है कि जनपद में नशे के अवैध कारोबार एवं मादक पदार्थों की तस्करी में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध अभियान निरंतर जारी रहेगा। नशे के कारोबार में संलिप्त किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा । जनसामान्य से अपील है कि नशे के अवैध कारोबार एवं मादक पदार्थों की तस्करी से संबंधित किसी भी प्रकार की सूचना तत्काल नजदीकी थाना अथवा पुलिस को दें । सूचना देने वाले व्यक्ति की पहचान पूर्णतः गोपनीय रखी जाएगी ।
टिहरी पुलिस – नशामुक्त समाज, सुरक्षित देवभूमि के लिए प्रतिबद्ध।
















Leave a Reply