टिहरी पुलिस की पहल: थाना छाम में पुलिस कर्मियों एवं पीआरडी जवानों के स्वास्थ्य परीक्षण हेतु लगाया गया मेडिकल कैंप सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कंडीसौड़ के चिकित्सकों की टीम ने किया स्वास्थ्य परीक्षण |

टिहरी | पुलिस कर्मियों के स्वास्थ्य, शारीरिक फिटनेस एवं कल्याण को प्राथमिकता देते हुए आज थाना छाम परिसर में मेडिकल कैंप का आयोजन किया गया। मेडिकल कैंप में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कंडीसौड़ से पहुंचे चिकित्सकों की टीम द्वारा थाना छाम में नियुक्त पुलिस कर्मियों एवं पीआरडी जवानों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया।

स्वास्थ्य परीक्षण के दौरान सभी पुलिस कर्मी एवं पीआरडी जवान स्वस्थ पाए गए।

मेडिकल कैंप के दौरान चिकित्सकों द्वारा पुलिस कर्मियों एवं पीआरडी जवानों के स्वास्थ्य की जांच कर उनके सामान्य स्वास्थ्य एवं शारीरिक स्थिति का आकलन किया गया। इस दौरान थाना छाम में नियुक्त कार्मिकों एवं पीआरडी जवानों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया और अपने स्वास्थ्य की जांच कराई । इस पहल का उद्देश्य पुलिस बल को अपने स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना तथा नियमित स्वास्थ्य परीक्षण के महत्व को बढ़ावा देना है, ताकि पुलिस कर्मी अपनी ड्यूटी का निर्वहन पूरी तत्परता, ऊर्जा एवं कार्यक्षमता के साथ कर सकें । चिकित्सकों द्वारा पुलिस कर्मियों को अपने स्वास्थ्य के प्रति सजग रहने और समय-समय पर स्वास्थ्य परीक्षण कराने के लिए प्रेरित किया गया। साथ ही संतुलित एवं पौष्टिक आहार लेने, पर्याप्त नींद सुनिश्चित करने तथा नियमित व्यायाम को अपनी दिनचर्या में शामिल करने की सलाह दी गई । पुलिस की व्यस्त एवं चुनौतीपूर्ण ड्यूटी को देखते हुए कार्मिकों को शारीरिक स्वास्थ्य के साथ-साथ मानसिक स्वास्थ्य पर भी ध्यान देने के महत्व से अवगत कराया गया। नियमित दिनचर्या, उचित खानपान एवं तनाव प्रबंधन को स्वस्थ जीवनशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा बताया गया । पुलिस कर्मी दिन-रात कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने, आमजन की सुरक्षा सुनिश्चित करने तथा सड़क दुर्घटनाओं, आपातकालीन परिस्थितियों एवं अन्य चुनौतीपूर्ण स्थितियों में त्वरित कार्रवाई करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। इन दायित्वों के प्रभावी निर्वहन के लिए पुलिस कर्मियों का शारीरिक एवं मानसिक रूप से स्वस्थ रहना अत्यंत आवश्यक है । इसी उद्देश्य से पुलिस कर्मियों एवं सहयोगी बल के स्वास्थ्य की देखभाल, नियमित स्वास्थ्य परीक्षण तथा स्वास्थ्य संबंधी जागरूकता को प्रोत्साहित करने के लिए इस प्रकार की पहल की जा रही है । पुलिस कर्मियों के बेहतर स्वास्थ्य एवं स्वस्थ कार्य वातावरण को प्रोत्साहित करने हेतु भविष्य में भी इस प्रकार की स्वास्थ्य संबंधी गतिविधियों को बढ़ावा दिया जाएगा ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *