थाना छाम एवं कोतवाली नरेंद्रनगर पुलिस ने वरिष्ठ नागरिकों एवं एकल निवासरत बुजुर्गों से मुलाकात कर जानी कुशलक्षेम |

टिहरी | वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक टिहरी गढ़वाल श्वेता चौबे के निर्देशन में जनपद पुलिस द्वारा वरिष्ठ नागरिकों एवं एकल निवासरत बुजुर्गों की सुरक्षा, सहायता एवं कुशलक्षेम जानने हेतु निरंतर जनसंपर्क किया जा रहा है । इसी क्रम में थाना छाम पुलिस द्वारा पट्टी गुसाईं के विभिन्न ग्रामों में पहुंचकर वरिष्ठ नागरिकों एवं एकल निवासरत बुजुर्गों से मुलाकात कर उनका हाल-चाल जाना गया तथा उनकी समस्याओं एवं आवश्यकताओं की जानकारी ली गई । वहीं, कोतवाली नरेंद्रनगर के चौकी क्षेत्र जाजल अंतर्गत ग्राम आमपाटा में भी पुलिस टीम द्वारा वरिष्ठ नागरिकों से मुलाकात कर उनके स्वास्थ्य एवं कुशलक्षेम की जानकारी प्राप्त की गई। सभी वरिष्ठ नागरिकों ने स्वयं को कुशल बताया । इस दौरान बुजुर्गों को किसी भी प्रकार की समस्या अथवा सुरक्षा संबंधी आवश्यकता होने पर आपातकालीन हेल्पलाइन नंबर 112, संबंधित थाना अथवा ग्राम प्रहरी के माध्यम से पुलिस को सूचना देने हेतु जागरूक किया गया ।

टिहरी पुलिस का संकल्प — हर बुजुर्ग सुरक्षित, हर घर तक पुलिस की पहुंच

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *