वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्वेता चौबे के निर्देशन में राष्ट्रीय एकता दिवस के उपलक्ष्य में टिहरी पुलिस की पहल, विद्यार्थियों एवं अभिभावकों को किया जागरूक |

टिहरी | राष्ट्रीय एकता दिवस के उपलक्ष्य में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक टिहरी गढ़वाल श्वेता चौबे के निर्देशन में टिहरी पुलिस द्वारा विभिन्न विद्यालयों में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं । इसी क्रम में कोतवाली कीर्तिनगर पुलिस द्वारा अटल उत्कृष्ट राजकीय इंटर कॉलेज, कीर्तिनगर में चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित की गई। प्रतियोगिता में छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग कर चित्रों के माध्यम से राष्ट्रीय एकता, देशभक्ति एवं सामाजिक सद्भाव का संदेश दिया । प्रतियोगिता में खुशी ने प्रथम, अर्नव ने द्वितीय तथा अपेक्षा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। पुलिस द्वारा विजेता विद्यार्थियों को पुरस्कृत कर उनका उत्साहवर्धन किया गया । कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों को साइबर अपराधों से बचाव, नशे के दुष्प्रभावों, पॉक्सो अधिनियम के अंतर्गत बाल सुरक्षा तथा यातायात नियमों के पालन के संबंध में भी जागरूक किया गया ।

वहीं थाना घनसाली पुलिस द्वारा सेंट मेरी स्कूल, घनसाली में विद्यालय के वार्षिकोत्सव के अवसर पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान 500 से अधिक छात्र-छात्राओं, शिक्षकों एवं अभिभावकों को सोशल मीडिया, व्हाट्सएप, फेसबुक, इंस्टाग्राम एवं अन्य ऑनलाइन माध्यमों से होने वाली साइबर ठगी तथा फर्जी वीडियो कॉल के प्रति सतर्क किया गया। साइबर धोखाधड़ी होने पर तत्काल हेल्पलाइन नंबर 1930 पर शिकायत दर्ज कराने की जानकारी दी गई। साथ ही, यातायात नियमों का पालन करने तथा नशीले पदार्थों के सेवन से होने वाली आर्थिक एवं सामाजिक हानि के संबंध में भी जागरूक किया गया । टिहरी पुलिस द्वारा आयोजित इन कार्यक्रमों का उद्देश्य विद्यार्थियों में राष्ट्रीय एकता, देशभक्ति, सामाजिक सद्भाव एवं कानून के प्रति सम्मान की भावना विकसित करने के साथ-साथ उन्हें साइबर सुरक्षा, नशामुक्ति, बाल सुरक्षा एवं सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक करना है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *