I4C, MHA भारत सरकार की पहल एवं पुलिस मुख्यालय उत्तराखंड के निर्देशानुसार तथा “साइबर जागरूक उत्तराखंड–सुरक्षित डिजिटल उत्तराखंड” थीम के तहत टिहरी पुलिस का साइबर सुरक्षा जन-जागरूकता अभियान जारी |

टिहरी | I4C, गृह मंत्रालय, भारत सरकार की पहल एवं पुलिस मुख्यालय उत्तराखंड के निर्देशानुसार जनपद में “साइबर जागरूक उत्तराखंड–सुरक्षित डिजिटल उत्तराखंड” थीम के तहत साइबर सुरक्षा जन-जागरूकता अभियान संचालित किया जा रहा है। इसी क्रम में थाना छाम एवं थाना घनसाली पुलिस द्वारा विभिन्न विद्यालयों में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित कर छात्र-छात्राओं एवं अभिभावकों को साइबर अपराधों से बचाव, सुरक्षित डिजिटल व्यवहार के प्रति जागरूक किया गया।

📍 *थाना छाम पुलिस द्वारा विद्यालयों में जागरूकता कार्यक्रम*

राष्ट्रीय एकता दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित कार्यक्रमों की श्रृंखला के अंतर्गत थाना छाम पुलिस द्वारा राजकीय इंटर कॉलेज थोलधार, राजकीय इंटर कॉलेज भल्डियाना एवं राजकीय इंटर कॉलेज छाम में साइबर जागरूकता अभियान चलाया गया । कार्यक्रम के दौरान छात्र-छात्राओं को साइबर अपराध, ऑनलाइन ठगी, फर्जी कॉल, डिजिटल अरेस्ट, सोशल मीडिया के सुरक्षित उपयोग तथा OTP एवं बैंकिंग संबंधी गोपनीय जानकारी किसी के साथ साझा न करने के संबंध में विस्तार से जानकारी दी गई। विद्यार्थियों में जागरूकता एवं रचनात्मक सोच विकसित करने के उद्देश्य से निबंध एवं वाद-विवाद प्रतियोगिताओं का भी आयोजन किया गया | इसके अतिरिक्त विद्यार्थियों को नशे से दूर रहने, साइबर अपराधों के प्रति सतर्क रहने तथा जिम्मेदार नागरिक बनकर समाज में जागरूकता फैलाने के लिए प्रेरित किया गया ।

👨‍👩‍👧 *राजकीय इंटर कॉलेज कमांद में अभिभावकों को किया जागरूक*

थाना छाम पुलिस द्वारा राजकीय इंटर कॉलेज कमांद में आयोजित जागरूकता कार्यक्रम के दौरान छात्र-छात्राओं के अभिभावकों को वर्तमान में प्रचलित साइबर अपराधों, ऑनलाइन धोखाधड़ी एवं उनसे बचाव के उपायों की जानकारी दी गई । पुलिस द्वारा अभिभावकों से बच्चों की गतिविधियों पर नियमित निगरानी रखने, उनकी उचित देखभाल करने, उन्हें अच्छे संस्कार देने तथा सही मार्ग पर चलने के लिए प्रेरित करने की अपील की गई। साथ ही बच्चों के उज्ज्वल भविष्य के निर्माण में अभिभावकों की भूमिका एवं सकारात्मक मार्गदर्शन के महत्व पर प्रकाश डाला गया । इस अवसर पर लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल के जीवन, उनके योगदान एवं राष्ट्रीय एकता दिवस के महत्व के बारे में जानकारी देते हुए विद्यार्थियों एवं अभिभावकों को राष्ट्रीय एकता, अखंडता और राष्ट्रप्रेम की भावना को मजबूत करने का संदेश दिया गया ।

🏫 *थाना घनसाली पुलिस ने हिमालयन पब्लिक स्कूल में चलाया जागरूकता अभियान*

🔸 थाना घनसाली पुलिस द्वारा हिमालयन पब्लिक स्कूल, घनसाली में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।

कार्यक्रम के दौरान छात्र-छात्राओं को साइबर अपराध, वित्तीय साइबर धोखाधड़ी, डिजिटल अरेस्ट, फिशिंग, सोशल मीडिया धोखाधड़ी, बैंकिंग धोखाधड़ी, ई-कॉमर्स धोखाधड़ी एवं ऑनलाइन उत्पीड़न जैसे अपराधों के संबंध में जानकारी दी गई। साथ ही इनसे बचाव एवं सुरक्षित डिजिटल व्यवहार अपनाने के लिए आवश्यक सावधानियों से अवगत कराया गया । पुलिस द्वारा बताया गया कि यदि कोई व्यक्ति ऑनलाइन वित्तीय धोखाधड़ी का शिकार होता है, तो उसे बिना देरी किए साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर कॉल करना चाहिए अथवा आधिकारिक वेबसाइट www.cybercrime.gov.in पर शिकायत दर्ज करनी चाहिए, ताकि समय रहते आवश्यक कार्रवाई की जा सके ।

टिहरी पुलिस का संकल्प — साइबर जागरूक नागरिक, सुरक्षित डिजिटल उत्तराखंड।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *