पिथौरागढ़ | अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर जनपद पिथौरागढ़ के देव सिंह मैदान में एक विशाल योग कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें पुलिस अधीक्षक श्रीमती रेखा यादव एवं जिलाधिकारी विनोद गिरी गोस्वामी सहित जनपद के विभिन्न विभागों के अधिकारी, पुलिस कर्मी, अर्द्धसैनिक बलों, स्कूली बच्चे, सामाजिक संगठनों के सदस्य एवं बड़ी संख्या में आम नागरिकों ने सहभागिता की । कार्यक्रम के दौरान प्रशिक्षित योगाचार्यों द्वारा प्रतिभागियों को विभिन्न योगासनों एवं प्राणायामों का अभ्यास कराया गया तथा नियमित योग के लाभों के विषय में विस्तार से जानकारी दी गई । योग ही जीवन है की भावना को आत्मसात करते हुए सभी प्रतिभागियों ने सामूहिक रूप से एक साथ योगाभ्यास किया, जिससे कार्यक्रम में एक अनुशासित एवं ऊर्जा से परिपूर्ण वातावरण का निर्माण हुआ ।
पुलिस अधीक्षक रेखा यादव ने इस अवसर पर कहा कि “योग न केवल हमारे शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य को सुदृढ़ बनाता है, बल्कि यह हमारे जीवन में अनुशासन, सकारात्मक सोच एवं आत्मबल भी लाता है । जिलाधिकारी विनोद गिरी गोस्वामी ने भी जनमानस से अपील की कि वे योग को अपने दैनिक जीवन का हिस्सा बनाएं ताकि एक स्वस्थ, सशक्त एवं तनावमुक्त समाज का निर्माण किया जा सके । इस अवसर पर देव सिंह मैदान योग के रंग में रंगा नजर आया और पूरे जनपद में योग दिवस को उत्साहपूर्वक मनाया गया ।















Leave a Reply