मानस एकेडमी में साइबर क्राइम जागरूकता पाठशाला एवं नशा मुक्ति अभियान का आयोजन साइबर सेल/एसओजी प्रभारी निरीक्षक नीरज भाकुनी ने विद्यार्थियों को किया जागरूक |

पिथौरागढ़ | जनपद पुलिस द्वारा चलाए जा रहे जनजागरूकता अभियानों के क्रम में आज साइबर सेल/एसओजी प्रभारी निरीक्षक नीरज भाकुनी मय पुलिस टीम द्वारा मानस एकेडमी, पिथौरागढ़ में साइबर क्राइम जागरूकता पाठशाला एवं नशा मुक्ति जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया । कार्यक्रम के दौरान छात्र-छात्राओं एवं विद्यालय स्टाफ को वर्तमान समय में बढ़ रहे साइबर अपराधों, ऑनलाइन ठगी के विभिन्न तरीकों, फर्जी लिंक, ओटीपी फ्रॉड, सोशल मीडिया धोखाधड़ी, निवेश संबंधी साइबर ठगी एवं डिजिटल सुरक्षा उपायों, GRM/ MRM पोर्टल की विस्तृत जानकारी दी गई। साथ ही किसी भी प्रकार की साइबर ठगी होने पर तत्काल साइबर हेल्पलाइन नम्बर 1930 अथवा cybercrime.gov.in पर शिकायत दर्ज कराने हेतु प्रेरित किया गया । इसके अतिरिक्त युवाओं को नशे के दुष्प्रभावों से अवगत कराते हुए नशे से दूर रहने, स्वस्थ जीवनशैली अपनाने तथा समाज में नशा उन्मूलन के लिए सक्रिय भूमिका निभाने का संदेश दिया गया। विद्यार्थियों से अपने परिवार एवं आसपास के लोगों को भी नशे और साइबर अपराधों के प्रति जागरूक करने की अपील की गई ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *