अग्निशमन यूनिट पिथौरागढ़ द्वारा विद्यालय में मॉक ड्रिल एवं जागरूकता कार्यक्रम आयोजित |

पिथौरागढ़ | अग्निशमन एवं आपात सेवा उत्तराखण्ड देहरादून के निर्देशों एवं पुलिस अधीक्षक पिथौरागढ़ के आदेशानुसार प्रभारी अग्निशमन अधिकारी पिथौरागढ़ दया किशन के नेतृत्व में फायर यूनिट पिथौरागढ़ द्वारा पी.एम. केंद्रीय विद्यालय, भडकटिया (पिथौरागढ़) में मॉक ड्रिल एवं जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया । कार्यक्रम के दौरान विद्यालय के प्राचार्य, कर्मचारी, स्टाफ एवं छात्र-छात्राओं को सर्वप्रथम लेक्चर के माध्यम से अग्नि सुरक्षा संबंधी विस्तृत जानकारी प्रदान की गई। तत्पश्चात प्राथमिक अग्निशमन उपकरणों के प्रयोग एवं संचालन की विधि मॉक ड्रिल के माध्यम से प्रदर्शित की गई । छात्र-छात्राओं को प्राकृतिक आपदाओं विशेषकर भूकंप की स्थिति में सुरक्षित निकासी एवं त्वरित बचाव के तरीकों का प्रायोगिक प्रदर्शन भी कराया गया । इस प्रकार के प्रशिक्षण से विद्यालय स्टाफ व छात्र-छात्राओं में आपदा प्रबंधन एवं अग्नि सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ेगी तथा आकस्मिक परिस्थितियों में त्वरित प्रतिक्रिया देने की क्षमता विकसित होगी ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *