ड्रींक एण्ड ड्राइव के मामले में थाना बेरीनाग पुलिस ने किया एक व्यक्ति को गिरफ्तार |

पिथौरागढ़ |जनपद पिथौरागढ़ में शांति और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस अधीक्षक रेखा यादव ने पुलिस बल को कड़े दिशा-निर्देश दिए हैं। उन्होंने अराजक तत्वों पर नजर रखने और उनके खिलाफ कठोर कार्रवाई करने का निर्देश दिया है। इसके साथ ही ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ भी सख्त कार्रवाई की जा रही है। इसी संदर्भ में, सीओ पिथौरागढ़ गोविन्द बल्लभ जोशी, सीओ डीडीहाट कुंवर सिंह रावत और सीओ धारचुला संजय पाण्डे के पर्यवेक्षण मंप जनपद पुलिस ने एक विशेष चेकिंग अभियान चलाया। इस अभियान के तहत:


1. थानाध्यक्ष झूलाघाट, दिनेश चन्द्र सिंह के नेतृतेव में अपर उ0नि0 कुबेर सिंह द्वारा शराब के नशे में पडोसीयो के साथ गाली गलौच करने वाले कमलेश (निवासी बर्तियाकोट) को बीएनएसएस की धारा 172 के तहत गिरफ्तार किया गया ।

2. थानाध्यक्ष बेरीनाग, महेश चन्द्र जोशी मय पुलिस टीम द्वारा शराब के नशे में वाहन चलाने वाले सुरेन्द्र सिंह (निवासी बेरीनाग ) को गिरफ्तार कर वाहन सीज किया गया ।

अतिरिक्त कार्रवाई:
सार्वजनिक और धार्मिक स्थलों पर शराब पीकर हुड़दंग करने तथा यातायात नियमों का उल्लंघन करने (ओवरलोडिंग, खतरनाक तरीके से वाहन चलाना, मोबाइल का प्रयोग करना, बिना रिफ्लेक्टर, बिना नम्बर प्लेट/दोषपूर्ण नम्बर प्लेट, बिना हेलमेट) वाले कुल 127 व्यक्तियों के खिलाफ वैधानिक कानूनी कार्रवाई की गई ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *