पिथौरागढ़ | परचून की दुकान से 05 लीटर अवैध कच्ची शराब के साथ कोतवाली जौलजीबी ने एक व्यक्ति को किया गिरफ्तार | पुलिस अधीक्षक रेखा यादव के आदेशानुसार अवैध शराब चरस स्मैक तस्करी पर कड़ी नकेल कसने के लिए जनपद पुलिस द्वारा लगातार सघन चेकिंग की जा रही है। इसी कड़ी में सीओ पिथौरागढ़ गोविंद बल्लभ जोशी सीओ डीडीहाट कुंवर सिंह रावत और सीओ संजय कुमार पाण्डे के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली पिथौरागढ़ ललित मोहन जोशी और थानाध्यक्ष जाजरदेवल प्रकाश चन्द्र पाण्डे के नेतृत्व में क्रमशः पुलिस टीम चौका चण्डाक प्रभारी उ0नि0 ललित डंगवाल हे0का0 राजकुमार ने रोडवेज बस स्टैण्ड के पास चेकिंग के दौरान एक दुकान में शराब बेचने वाले दुकान संचालक कैलाश नाथ (निवासी नैनी भनार पिथौरागढ़) को 13 पव्वे अवैध अंग्रेजी शराब के साथ गिरफ्तार कर अभियुक्त के खिलाफ कोतवाली पिथौरागढ़ में धारा 21/60 आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। साथ ही पुलिस टीम चौकी वड्डा प्रभार उ0नि0 आशीष रावत का0 मनोहर कापड़ी और का0 त्रिलोक सिंह द्वारा चेकिंग के दौरान बडारी बाजार में अपनी परचून की दुकान से शराब बेचने वाले दुकान संचालक कुण्डल सिंह (निवासी-बडारी जाजरदेवल) को 18 बोतल अवैध अंग्रेजी शराब के साथ गिरफ्तार कर अभियुक्त के खिलाफ थाना जाजरदेवल में आबकारी अधिनियम की धारा 60 के तहत मुकदमा पंजीकृत किया गया। इसी क्रम में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली जौलजीबी संजीव कुमार के नेतृत्व में अपर उ0नि. अशोक चौधरी हे0का0 चन्द्रशेखर जोशी और का0 महेश सिंह बोरा द्वारा चेकिंग के दौरान ग्राम तोली पावर हाउस वाली सड़क के पास एक चाय परचून की दुकान में शराब बेचने वाले दुकान संचालक ललित सिंह सामंत (निवासी ग्राम कौली थाना अस्कोट) को 05 लीटर अवैध कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार कर अभियुक्त के खिलाफ कोतवाली जौलजीबी में आबकारी अधिनियम की धारा 60 के तहत मुकदमा पंजीकृत किया गया।
दुकान की आड़ में शराब बेचने वाले दो व्यक्तियों को कोतवाली पिथौरागढ़ और थाना जाजरदेवल पुलिस ने किया गिरफ्तार
















Leave a Reply