थाना जाजरदेवल पुलिस द्वारा वारण्टी अभियुक्त गिरफ्तार |

पिथौरागढ़ | पुलिस अधीक्षक रेखा यादव के दिशा-निर्देशन में जनपद पिथौरागढ़ पुलिस द्वारा वारण्टी अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में थानाध्यक्ष जाजरदेवल प्रकाश पाण्डे के नेतृत्व में चौकी वड्डा प्रभारी उ0नि0 आशीष रावत, का0 त्रिलोक सिंह द्वारा वारण्टी अभियुक्त सूरज कुमार निवासी मनकटिया पिथौरागढ़ को झौलखेत वड्डा से गिरफ्तार किया गया । उक्त अभियुक्त के विरुद्ध न्यायालय में एम.वी. एक्ट के अंतर्गत वाद विचाराधीन था। अदालत द्वारा बार-बार समन जारी किए जाने के बावजूद अभियुक्त न्यायालय में उपस्थित नहीं हुआ। इस पर न्यायालय द्वारा अभियुक्त के विरुद्ध गिरफ्तारी वारंट जारी किया गया था । पुलिस टीम द्वारा अभियुक्त को गिरफ्तार कर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही के उपरांत न्यायालय में पेश किया गया ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *