पिथौरागढ़ | जनपद पिथौरागढ़ में शांति और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस अधीक्षक रेखा यादव ने पुलिस बल को कड़े दिशा-निर्देश दिए हैं। उन्होंने अराजक तत्वों पर नजर रखने और उनके खिलाफ कठोर कार्रवाई करने का निर्देश दिया है। इसके साथ ही ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ भी सख्त कार्रवाई की जा रही है। इसी संदर्भ में, सीओ पिथौरागढ़ गोविन्द बल्लभ जोशी, सीओ डीडीहाट कुंवर सिंह रावत और सीओ धारचुला संजय पाण्डे के पर्यवेक्षण मंब जनपद पुलिस ने एक विशेष चेकिंग अभियान चलाया। इस अभियान के तहत:
थानाध्यक्ष जाजरदेवल प्रकाश पाण्डेय के नेतृत्व में पुलिस टीम अपर उ0नि0 महावीर सिंह, का0 गोविन्द रौतेला, का0 संजय कुमार द्वारा चैकिंग के दौरान पण्डा स्थित एक चाय पानी की दुकान में अवैध रूप से शराब बेचने/ परोसने वाले दुकान संचालक जितेन्द्र सिंह बिष्ट पुत्र केदार सिंह बिष्ट निवासी पण्डा पिथौरागढ़ को 15 पव्वे अवैध शराब के साथ गिरफ्तार कर उसके विरूद्ध थाना जाजरदेवल में धारा 21/60 आबकारी अधिनियम के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया ।
थानाध्यक्ष अस्कोट सुरेश कम्बोज के नेतृत्व में पुलिस टीम ने शान्ति व्यवस्था भंग करने के जुर्म में लच्छी राम निवासी न्वाली, चैनपुर थाना अस्कोट को धारा 170 बीएनएसएस के तहत गिरफ्तार किया गया ।
अतिरिक्त कार्रवाई:
सार्वजनिक और धार्मिक स्थलों पर शराब पीकर हुड़दंग करने तथा यातायात नियमों का उल्लंघन करने (ओवरलोडिंग, खतरनाक तरीके से वाहन चलाना, मोबाइल का प्रयोग करना, बिना रिफ्लेक्टर, बिना नम्बर प्लेट/दोषपूर्ण नम्बर प्लेट, बिना हेलमेट) वाले कुल 111 व्यक्तियों के खिलाफ वैधानिक कानूनी कार्रवाई की गई ।
















Leave a Reply