पिथौरागढ़ | पुलिस मुख्यालय द्वारा निर्गत किये गए आदेश-निर्देशों के क्रम में पुलिस अधीक्षक पिथौरागढ़ रेखा यादव के निर्देशन में सीओ संजय पाण्डे व सीओ गोविन्द बल्लभ जोशी के पर्यवेक्षण में जनपद क्षेत्रान्तर्गत यातायात जागरुकता हेतु “35 वाँ सड़क सुरक्षा सप्ताह” चलाया जा रहा । जिसके दृष्टिगत थानाध्यक्ष जाजरदेवल प्रकाश पाण्डे के नेतृत्व में पुलिस टीम उ0नि0 सुप्रिया नेगी, उ0नि0 मीनाक्षी मनराल, का0 सुरेन्द्र रौतेला, का0 गोविन्द रौतेला द्वारा महर्षि विद्यामन्दिर जाजरदेवल में सड़क सुरक्षा पर एक क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया । छात्र/ छात्राओं ने इस प्रतियोगिता में बड़चढ़कर हिस्सा लिया । प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले छात्र/छात्राओं को पुलिस ने उत्साहवर्धन हेतु पुरूस्कृत किया । इसके अतिरिक्त थानाध्यक्ष बलुवाकोट हरीश सिंह मय टीम द्वारा आश्रम पद्धति स्कूल बलुवाकोट में, थानाध्यक्ष पांगला अनिल आर्या के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा कस्बा पांगला में तथा चौकी प्रभारी ऐचोली कमलेश जोशी मय टीम द्वारा पीएनएफ स्कूल पिथौरागढ़ में जागरूकता की पाठशाला आयोजित की । साथ ही कोतवाली पिथौरागढ़ पुलिस ने विश्व कैन्सर दिवस के उपलक्ष में बाजार क्षेत्र में लिकली रैली में प्रतिभाग कर लोगों को सड़क सुरक्षा, नशा मुक्ति, बीड़ी, सिगरेट, तम्बाकू, शराब आदि के नुकसानों से अवगत कराया तथा बताया कि इनके प्रयोग से कैन्सर जैसी घातक बीमारी हो सकती है । नशा व धूम्रपान से दूर रहने हेतु लोगों को प्रेरित किया । इन कार्यक्रमों का उद्देश्य सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने हेतु लोगों को यातायात नियमों की जानकारी, सड़क दुर्घटनाओं के कारण, दुर्घटनाओं को रोकने के उपायों की जानकारी देना था ।
अभियान आगे भी जारी रहेगा।
















Leave a Reply