वारण्टी अभियुक्त को थाना जाजरदेवल पुलिस ने किया गिरफ्तार |

पिथौरागढ़ | पुलिस अधीक्षक रेखा यादव के निर्देशन में जनपद पुलिस द्वारा वारण्टी अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही  है | इसी क्रम में थानाध्यक्ष जाजरदेवल प्रकाश पाण्डेय के नेतृत्व में पुलिस टीम अपर उ0नि0 महावीर सिंह, हे0 का0 जरनैल सिंह, का0 चालक प्रकाश नगरकोटी द्वारा अभियुक्त दीपक भण्डारी पुत्र शंकर सिंह भण्डारी निवासी सुजई, पिथौरागढ़ को कैलीगाड़ जाजरदेवल से गिरफ्तार किया गया । उक्त अभियुक्त के विरुद्ध धारा 504/506 भादवि व 4/25 आर्म्स एक्ट के अंतर्गत वाद न्यायालय में विचाराधीन था । न्यायालय द्वारा कई बार समन भेजे जाने के बावजूद अभियुक्त हाजिर नहीं हुआ, जिस कारण अदालत द्वारा उसके विरुद्ध गिरफ्तारी वारंट जारी किया गया था । गिरफ्तारी के पश्चात अभियुक्त को आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूर्ण कर न्यायालय में प्रस्तुत किया गया ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *