एएनटीएफ/एसओजी एवं कोतवाली पिथौरागढ़ पुलिस द्वारा तंबाकू के विरुद्ध चलाया गया जन-जागरूकता अभियान |

पिथौरागढ़ | 31 मई को मनाए जाने वाले “विश्व तंबाकू निषेध दिवस” के अवसर पर पुलिस महानिरीक्षक, कुमाऊँ परिक्षेत्र, नैनीताल के निर्देशानुसार तथा पुलिस अधीक्षक पिथौरागढ़ रेखा यादव के कुशल मार्गदर्शन में जनपद पिथौरागढ़ के समस्त थाना क्षेत्रों में तंबाकू के दुष्प्रभावों के प्रति जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं । इसी क्रम में, प्रभारी निरीक्षक कोतवाली पिथौरागढ़ ललिम मोहन जोशी एवं प्रभारी एएनटीएफ/एसओजी मनोज पांडे के नेतृत्व में पुलिस टीम — उ0नि0 कमलेश जोशी हे0का0 अशोक बुदियाल (एसओजी), का0 सोनू कार्की (एसओजी) एवं का0 सतेंद्र सुयाल (एसओजी) — तथा न्यू बियरशिबा स्कूल के छात्रों के साथ केमू चौकी पर जन-जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
इस अवसर पर छात्रों द्वारा तंबाकू के दुष्प्रभावों पर नारे लगाए गए तथा तंबाकू उत्पादों से दूर रहने की शपथ ली गई। अभियान के अंतर्गत पुलिस द्वारा स्थानीय नागरिकों को कोटपा अधिनियम (COTPA Act) के प्रावधानों की जानकारी दी गई। साथ ह विद्यालयों से 100 मीटर की दूरी के भीतर स्थित दुकानों के मालिकों एवं संचालकों को यह सख्त निर्देश दिए गए कि वे:

• 18 वर्ष से कम आयु के व्यक्तियों को तंबाकू उत्पाद न बेचें,
• तथा तंबाकू उत्पादों का प्रचार-प्रसार न करें।
कार्यक्रम के दौरान मानस नारकोटिक्स हेल्पलाइन – 1933 के बारे में भी लोगों को जानकारी प्रदान की गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *