पिथौरागढ़ | जनपद में अपराधों की रोकथाम के दृष्टिगत पुलिस अधीक्षक रेखा यादव के निर्देशन में सी.ओ. पिथौरागढ़ गोविन्द बल्लभ जोशी, सी.ओ. डीडीहाट कुवर सिंह रावत व सी.ओ. धारचुला संजय पाण्डे के पर्यवेक्षण में जनपद पुलिस द्वारा लगातार किरायेदार सत्यापन अभियान चलाया जा रहा है, चैकिंग के दौरान बिना सत्यापन पाये जाने पर सम्बन्धित मकान मालिक/ ठेकेदार के विरूद्ध प्रभावी कार्रवाई की जा रही है । इस क्रम में आज एसएचओ कोतवाली पिथौरागढ़ ललित मोहन के नेतृत्व में अपर उ0नि0 भुवन आर्या मय पुलिस टीम ने लिन्ठ्यूड़ा क्षेत्र में चैकिंग के दौरान दो मकानों में किरायेदारों को बिना सत्यापन रहते हुए पाया । पुलिस ने सम्बन्धित मकान मालिकों सुनील पुनेड़ा, रमेश चन्द्र पुनेड़ा के विरूद्ध धारा 83 पुलिस अधिनियम के तहत 10-10 हजार रूपये के चालान जारी किये गये । इसी क्रम में थानाध्यक्ष डीडीहाट हरीश सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा दूनाकोट डीडीहाट मार्ग में निर्माणाधीन कार्यस्थल पर मजदूरों के सत्यापन चैक किये जिस दौरान मजदूरों को बिना सत्यापन पाये जाने पर सम्बन्धित ठेकेदार शंकर सिंह के विरूद्ध 10 हजार रूपये का चालान जारी किया गया । इसी क्रम में थानाध्यक्ष बलुवाकोट मेघा शर्मा ने कस्बा बलुवाकोट में चैकिंग के दौरान बिना सत्यान किरायेदार रखने पर मकान मालिक विनोद भट्ट के विरूद्ध 10 हजार रूपये का चालान जारी किया गया । चालानी रिपोर्ट न्यायालय प्रेषित की जा रही है । यह कार्रवाई क्षेत्र में सुरक्षा बनाए रखने और आपराधिक गतिविधियों पर रोक लगाने के उद्देश्य से की गई है ।
कोतवाली पिथौरागढ़ व कोतवाली डीडीहाट व थाना बलुवाकोट पुलिस ने कुल चार लोगों के विरूद्ध जारी किये 40 हजार के चालान |
















Leave a Reply