पिथौरागढ़ | पुलिस अधीक्षक रेखा यादव के निर्देश पर जनपद पुलिस लगातार वारण्टी अभियुक्तों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश करने के लिए प्रभावी कार्रवाई कर रही है। इसी क्रम में आज एसएचओ कोतवाली पिथौरागढ़ ललित मोहन के नेतृत्व में पुलिस टीम ने दो वारण्टी अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है । जिसमें वारण्टी अभियुक्त जय प्रकाश मोसाल पुत्रराम सिंह मोसाल निवासी ग्राम देवदार पोस्ट सिलिंग के विरूद्ध पिथौरागढ़, धारचुला, डीडीहाट कोर्ट में लगभग 15 मामले चैक बाउन्स के मामले में एनआई एक्ट के तहत न्यायालाय में वाद चल रहे है । कोर्ट से बार बार समन भेजे जाने के बावजूद अभियुक्त पेश नही हुआ, जिसके बाद अभियुक्त के विरूद्ध गिरफ्तारी वारण्ट जारी किये हैं । अभियुक्त को पुलिस ने नगर निगम तिराहे के पास से गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया गया । अभियुक्त को न्यायिक रिमाण्ड में जेल भेज दिया गया है । एक अन्य वारण्टी अभियुक्त कृष्ण सिंह पुत्र हिम्मत सिंह निवासी सरस्वती बिहार कालोनी पिथौरागढ़ को आबकारी अधिनियम के तहत जारी गिरफ्तारी वारण्ट के अनुपालन में नर्स सेन्टर के पास से गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया गया । पुलिस टीम – उ0नि0 कमलेश जोशी (चौकी प्रभारी एचोली), उ0नि0 मनोज जलाल, उ0नि0 ललित डंगवाल (चौकी प्रभारी चण्डाक), का0 होशियार सिंह, का0 गोकुल मेहता ।
वारण्टी अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु पिथौरागढ़ पुलिस का अभियान हुआ तेज कोतवाली पिथौरागढ़ पुलिस ने दो वारण्टी अभियुक्त धर दबोचे |
















Leave a Reply