किरायेदार सत्यापन नही कराने वालों के विरूद्ध पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई थाना थल पुलिस ने चाल मकान मालिकों के विरूद्ध जारी किये 40 हजार के चालान |

पिथौरागढ़ | जनपद में अपराधों की रोकथाम के दृष्टिगत पुलिस अधीक्षक रेखा यादव के निर्देशन में सी.ओ. पिथौरागढ़ गोविन्द बल्लभ जोशी, सी.ओ. डीडीहाट कुवर सिंह रावत व सी.ओ. धारचुल संजय पाण्डे के पर्यवेक्षण में जनपद पुलिस द्वारा लगातार किरायेदार सत्यापन अभियान चलाया जा रहा है, चैकिंग के दौरान बिना सत्यापन पाये जाने पर सम्बन्धित मकान मालिक/ ठेकेदार के विरूद्ध प्रभावी कार्रवाई की जा रही है । इस क्रम में आज थानाध्यक्ष थल शंकर सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मुवानी क्षेत्र में चैकिंग के दौरान चार मकानों में किरायेदारों को बिना सत्यापन रहते हुए पाया । पुलिस ने सम्बन्धित मकान मालिकों रमेश बम, देवेन्द्र पुजारा, गोविन्द सिंह, मनोज चंद के विरूद्ध धारा 83 पुलिस अधिनियम के तहत 10-10 हजार रूपये के चालान जारी किये गये, चालानी रिपोर्ट न्यायालय प्रेषित की जा रही है । यह कार्रवाई क्षेत्र में सुरक्षा बनाए रखने और आपराधिक गतिविधियों पर रोक लगाने के उद्देश्य से की गई है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *