पिथौरागढ़ | जनपद में अपराधों की रोकथाम के दृष्टिगत पुलिस अधीक्षक रेखा यादव के निर्देशन में सी.ओ. पिथौरागढ़ गोविन्द बल्लभ जोशी, सी.ओ. डीडीहाट कुवर सिंह रावत व सी.ओ. धारचुला संजय पाण्डे के पर्यवेक्षण में जनपद पुलिस द्वारा किरायेदार सत्यापन अभियान को और अधिक तेज कर दिया है। किरायेदारों का सत्यापन न कराने पर सम्बन्धित मकान मालिक/ ठेकेदार के विरूद्ध कड़ी वैधानिक कार्रवाई की जा रही है । इस क्रम में आज चौकी प्रभारी ओगला उपनिरीक्षक बसन्त पंत मय पुलिस टीम ने भागीचौरा क्षेत्र में चैकिंग के दौरान नेपाली मजदूरों को बिना सत्यापन के रहते हुए पाया। पुलिस टीम द्वारा सम्बन्धित ठेकेदारों अमित चौबे व उमेश बल्दिया के विरूद्ध धारा 83 पुलिस अधिनियम के तहत 10- 10 हजार रूपये के चालान जारी किये गये । यह कार्रवाई क्षेत्र में सुरक्षा बनाए रखने और आपराधिक गतिविधियों पर रोक लगाने के उद्देश्य से की गई है ।
थाना अस्कोट की पुलिस टीम ने दो ठेकेदारों के विरुद्ध जारी किये 10- 10 हजार रूपये के चालान |
















Leave a Reply