पिथौरागढ़ | नगर निकाय चुनाव- 2024 हेतु पिथौरागढ़ पुलिस एवं प्रशासन की तैयारियां पूर्ण हो चुकी हैं। जिस क्रम में जिलाधिकारी/ जिला निर्वाचन अधिकारी पिथौरागढ़, विनोद गिरी गोस्वामी एवं पुलिस अधीक्षक पिथौरागढ़ रेखा यादव द्वारा रिजर्व पुलिस लाईन पिथौरागढ़ में चुनाव ड्यूटी/ व्यवस्थाओं की समीक्षा कर चुनाव ड्यूटी में नियुक्त समस्त फोर्स एवं प्रशासन के अधिकारी/ कर्मचारी गणों को ब्रीफ कर स्वतंत्र, पारदर्शी व शांतिपूर्ण चुनाव हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिये गए । पिथौरागढ़ जनपद में पड़ने वाली 06 नगर निकाय क्षेत्र क्रमशः 1- नगर निगम पिथौरागढ़, नगर पालिका परिषद डीडीहाट, नगर पालिका परिषद धारचुला, नगरपालिका परिषद गंगोलीहाट, नगर पालिका परिषद बेरीनाग, नगर पंचायत मुनस्यारी है, जिनमें 04 सुपर जोनल पुलिस अधिकारी, पुलिस उपाधीक्षक गोविन्द बल्लभ जोशी, पुलिस उपाधीक्षक संजय पाण्डे, निरीक्षक संजय जोशी, निरीक्षक यातायात अय्यूब अली नियुक्त हैं। जनपद की 06 नगर निकायों में कुल- 88 मतदेय स्थल हैं। चुनाव को शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराये जाने हेतु पुलिस के 370 (CO-2, निरीक्षक 7, उपनिरीक्षक 33 अपर उ0नि0 9, हेडकास्टेबल 54, कास्टेबल 250, एसडीआरएफ 6, फायर से 9 ), पी0ए0सी0 3 प्लाटून, वन विभाग 50, होमगार्ड्स एवं पी0आर0डी0 के 300 अधिकारी/ कर्मचारी गणों की नियुक्ति की गई है । जिलाधिकारी महोदय एवं पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा चुनाव ड्यूटी में नियुक्त समस्त फोर्स को शांतिपूर्ण तरीके से चुनाव सम्पन्न कराये जाने हेतु निम्नलिखित आवश्यक दिशा- निर्देश दिये गए |
चुनाव ड्यूटी में नियुक्त समस्त फोर्स साफ-सुथरी वर्दी धारण करेंगे तथा बिना किसी के दबाव में आये अनुशासित रहकर, धैर्यपूर्वक/ सूझबूझ के साथ सतर्कता पूर्वक अपनी ड्यूटी का निर्वहन करेंगे व ड्यूटी के दौरान मादक पदार्थों का सेवन नहीं करेंगे । ड्यूटी पर नियुक्त कर्मी मदतान केन्द्र में पहुँचने के बाद उस एरिया की अच्छे से रैकी कर लेंगे तथा मतदान केन्द्र के अन्दर किसी भी प्रकार की अनियमितता पाये जाने पर सम्बन्धित सैक्टर पुलिस अधिकारी / सैक्टर मजिस्ट्रेट व पुलिस कन्ट्रोल रुम को तुरंत अवगत कराएंगे । मतदान केन्द्र के अन्दर किसी भी मतदाता/ एजेन्ट को मोबाइल फोन व कैमरा तथा अन्य इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस लेकर नहीं जाने देंगे तथा सभी की भली भांति चैकिंग/ फ्रिस्किंग कर लेंगे ।
मतदान स्थल से 200 मीटर की दूरी तक कोई भी वाहन पार्क नहीं होगा।
मतदान स्थल से 100 मीटर की परिधि में कोई पोस्टर/ बैनर/ लाउड स्पीकर नहीं लगेंगे।
सम्पूर्ण मतदान परिसर के 100 मीटर की परिधि में धारा- 144 लागू रहेगी।
महिला व पुरुष मतदाताओं के लिए अलग-अलग कतारें बनाई जाएं ताकि अनावश्यक भीड़ न हो सके।
कोई भी सुरक्षा कर्मी पोलिंग एजेन्ट का कार्य नहीं करेगा।
कोई भी व्यक्ति बूथ पर ऐसा कोई व्यवधान उत्पन्न करेगा जिससे मतदाता को वोट डालने में परेशानी हो तो ऐसे व्यक्ति के विरुद्ध उचित वैधानिक कार्यवाही की जाएगी।
मतदान समय समाप्त होने पर कतार में लगे वोटर्स ही वोट कर सकेंगे, मतदान स्थल पर अन्य व्यक्तियों का प्रवेश वर्जित रहेगा ।
ब्रीफिंग में पुलिस उपाधीक्षक पिथौरागढ़ गोविन्द बल्लभ जोशी, पुलिस उपाधीक्षक धारचूला संजय पाण्डे प्रतिसार निरीक्षक पुलिस लाईन एन0सी0 जखमोला सहित चुनाव ड्यूटी में नियुक्त सुरक्षाबल व प्रशासन के अधिकारी/ कर्म0 गण मौजूद रहे ।
















Leave a Reply