पिथौरागढ़ | कोतवाली धारचुला में सूचना मिली कि कस्बा धारचुला में एक व्यक्ति करन रूंगाल अपनी पत्नी से मारपीट गाली गलौच कर रहा है । सूचना पर उ0नि0 योगेश कुमार मय टीम मौके पर पहुँचे, जहां करन रूंगाल निवासी रूंग, थाना पांगला हाल – धारचुला द्वारा अपनी पत्नी से गाली गलौच मारपीट कर उत्पात मचाया हुआ था । पुलिस द्वारा उक्त व्यक्ति को समझाने का प्रयास किया परन्तु वह और अधिक उत्तेजित होकर मरने मारने पर उतारू हो गया । इससे पहले कोई अप्रिय घटना घटित होती पुलिस ने करन रूंगाल उपरोक्त को धारा 170 बीएनएसएस के तहत गिरफ्तार किया गया ।
अपनी पत्नी से मारपीट करने वाले को कोतवाली धारचुला पुलिस ने किया गिरफ्तार |
















Leave a Reply