एयर गन से लोगों को डराने वाला युवक पिथौरागढ़ पुलिस के शिकंजे में |

पिथौरागढ़ | कोतवाली पिथौरागढ़ पुलिस ने एक शराबी युवक को गिरफ्तार किया है, जो एयर गन लहराकर लोगों को डराने और परेशान करने का काम कर रहा था। प्राप्त जानकारी के अनुसार कोतवाली पिथौरागढ़ पुलिस को सूचना मिली कि नितिन तिवारी पुत्र पूरन तिवारी निवासी ऐचोली, शराब के नशे में अपने पास रखी एयर गन से आस-पास के लोगों को डरा-धमकाकर परेशान कर रहा है । सूचना मिलने पर चौकी ऐचोली प्रभारी उ0नि0 कमलेश चन्द्र जोशी मय पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और नितिन तिवारी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसे धारा 170 बीएनएसएस के तहत गिरफ्तार किया और एयर गन को भी कब्जे में ले लिया । पुलिस द्वारा इस घटना की जांच जारी है, और इस तरह की घटनाओं पर कड़ी निगरानी रखी जा रही है, ताकि लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *