पिथौरागढ़ | पुलिस अधीक्षक पिथौरागढ़ रेखा यादव के निर्देशन में और सीओ धारचुला संजय पाण्डे के पर्यवेक्षण में, प्रभारी निरीक्षक कोतवाली धारचुला विजेन्द्र शाह मय टीम द्वारा एक महत्वपूर्ण कदम उठाया गया। नगर पालिका से समन्वय करते हुए कस्बा धारचुला की यातायात व्यवस्था को दुरुस्त करने हेतु लम्बे समय से सड़कों पर खड़े वाहनों को क्रेन से टो करके और नगरपालिका के वाहन में भरकर जब्त कर लिया गया । इस कार्रवाई से अब सड़क पर जाम की समस्या से निजात मिल गई है। इससे अब स्थानीय लोगों को जाम की समस्या का सामना नहीं करना पड़ेगा। पुलिस की इस सक्रियता और त्वरित कार्यवाही से व्यापार मण्डल, टैक्सी यूनियन तथा स्थानीय निवासियों द्वारा पुलिस की सराहना की गई है । पुलिस की यह पहल यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने और क्षेत्रवासियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए की गई। भविष्य में भी ऐसे प्रयास जारी रहेंगे, ताकि शहर में यातायात व्यवस्था सुचारू रूप से चल सके और लोगों को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े ।
सड़क पर जाम की समस्या से निजात हेतु, कोतवाली धारचुला पुलिस ने की प्रभावी कार्रवाई |
















Leave a Reply