पिथौरागढ़ | पुलिस अधीक्षक रेखा यादव के निर्देशन में थानाध्यक्ष कनालीछीना दिनेश चन्द्र सिंह द्वारा थाना क्षेत्रान्तर्गत गांवों के ग्राम प्रहरियों को थाने में बुलाकर एक बैठक आयोजित की । इस दौरान ग्राम प्रहरियों को जंगलों को वनाग्नि से बचने और वनाग्नि के दौरान उचित कदम उठाने हेतु दिशा निर्देश दिये । उन्हें इस विषय पर सतर्क रहने के लिए प्रेरित किया गया। प्रहरियों को उनके कर्तव्यों के बारे में जानकारियां दी गयी । इसी क्रम में थानाध्यक्ष डीडीहाट हरीश सिंह कोरंगा द्वारा शिवरात्रि पर्व को सकुशल सम्पन्न कराने के परिपेक्ष में मन्दिर समिति के पदाखिकारियों के साथ गोष्ठी आयोजित की गयी । इस गोष्ठी में मलयनाथ मन्दिर में आयोजित होने वाले शिवरात्रि मेले के दौरान शान्ति एवं कानून व्यवस्था बनाये रखने के विषयों पर चर्चा की गयी । सभी को शान्ति पूर्वक मेला सम्पन्न कराने में पुलिस का सहयोग करने की अपेक्षा की गयी ।
थाना कनालीछीना पुलिस ने ग्राम प्रहरियों के साथ बैठक कर दिये आवश्यक दिशा निर्देश |
















Leave a Reply