पिथौरागढ़ | कुमायूं रेन्ज स्तर पर चल रहे गुमशुदाओं की बरामदगी एवं अज्ञात शवो की शिनाख्त हेतु जनपद पिथौरागढ़ में चलाए जा रहे अभियान को सफल बनाने हेतु पुलिस अधीक्षक पिथौरागढ़ रेखा यादव के निर्देशन में एवं *पुलिस उपाधीक्षक (नोडल अधिकारी एएचटीयू ) गोविन्द बल्लभ जोशी के पर्यवेक्षण में व एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट टीम हे0 का0 दीपक खनका, का0 निर्मल किशोर द्वारा पिथौरागढ़ क्षेत्रान्तर्गत गुमशुदा व्यक्तियों की तलाश हेतु फोटो-पम्पलेट दिखाकर प्रचार-प्रसार किया गया व साथ ही गुमशुदा व्यक्तियों के परिजनों से मुलाकात कर भौतिक सत्यापन किया गया । गुमशुदा व्यक्तियों की तलाश व अज्ञात शव शिनाख्त अभियान लगातार जारी है टीम द्वारा टैक्निकल व मैनवल इनपुट्स के आधार पर बरामदगी हेतु लगातार प्रयास किये जा रहे हैं ।
पिथौरागढ़ पुलिस की एएचटीयू टीम ने चलाया गुमशुदाओं की बरामदगी एवं अज्ञात शवों की शिनाख्त अभियान |
















Leave a Reply