थाना गंगोलीहाट व थाना बलुवाकोट पुलिस ने शिवरात्रि पर्व के दृष्टिगत मन्दिर समिति के पदाधिकारियों के साथ की बैठक |

पिथौरागढ़ | पुलिस अधीक्षक रेखा यादव के निर्देशन में थानाध्यक्ष गंगोलीहाट हीरा सिंह डांगी तथा थानाध्यक्ष बलुवाकोट मेघा शर्मा द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रान्तर्गत शिवरात्रि पर्व को सकुशल सम्पन्न कराने के परिपेक्ष में मन्दिर समिति के पदाधिकारियों व स्थानीय लोगों के साथ गोष्ठी आयोजित की गयी । इस गोष्ठी में मन्दिरों में आयोजित होने वाले शिवरात्रि मेले, पूजा अर्चना के दौरान शान्ति एवं कानून व्यवस्था बनाये रखने के विषयों पर चर्चा की गयी । सभी को शान्ति पूर्वक शिवरात्रि पर्व को सम्पन्न कराने में पुलिस का सहयोग करने की अपेक्षा की गयी ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *