शराब के नशे में वाहन चलाने वालो 02 चालक गिरफ्तार ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करने व मिशन मर्यादा के तहत कुल 130 के खिलाफ कार्रवाई |

पिथौरागढ़ | आगामी नगर निकाय चुनाव को सकुशल सम्पन्न कराने के दृष्टिगत जनपद में शांति और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए व अराजक तत्वों के विरूद्ध कड़ी कार्रवाई करने अवैध शराब, चरस, स्मैक तस्करी पर अंकुश लगाने हेतु पुलिस अधीक्षक रेखा यादव ने पुलिस बल को कड़े दिशा-निर्देश दिए हैं। इसके साथ ही ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ भी सख्त कार्रवाई की जा रही है। इसी संदर्भ में जनपद पुलिस ने एक विशेष चेकिंग अभियान चलाया ।

1- थानाध्यक्ष डीडीहाट सुरेश कम्बोज मय पुलिस टीम अपर उ0नि0 प्रदीप मिश्रा का0 दिनेश जोशी, का0 पृथ्वीपाल द्वारा जीआईसी गेट के पास चैकिंग के दौरान एक दुकान से दुकान संचालक, जगदीश सिह पुत्र नन्दन सिह निवासी शिमला कॉलोनी डीडीहाट , के पास से पुलिस ने अवैध शराब (03 बोतल और 40 क्वाटर) बरामद की और अभियुक्ता को गिरफ्तार कर उसके विरूद्ध थाना डीडीहाट में धारा 60 आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया ।

2- एसएचओ अस्कोट कुवर सिंह रावत के नेतृत्व में अपर उ0नि0 रमेश ढेक मय टीम द्वारा वाहन चैकिंग के दौरान शराब पीकर वाहन चलाने वाले वाहन चालक गुमान सिंह निवासी डौडा अस्कोट को गिरफ्तार कर वाहन सीज किये गये ।

3- थानाध्यक्ष नाचनी मंगल सिंह नेगी मय टीम द्वारा वाहन चैकिंग के दौरान शराब पीकर वाहन चलाने वाले वाहन चालक सतीश सोलंकी निवासी चिकसाना भरतपुर राजस्थान को गिरफ्तार कर वाहन सीज किये गये ।

इसके अतिरिक्त जनपद पुलिस द्वारा सार्वजनिक और धार्मिक स्थलों पर शराब पीकर हुड़दंग करने तथा यातायात नियमों का उल्लंघन करने (ओवरलोडिंग, खतरनाक तरीके से वाहन चलाना, मोबाइल का प्रयोग करना, बिना रिफ्लेक्टर, बिना नम्बर प्लेट/दोषपूर्ण नम्बर प्लेट, बिना हेलमेट) वाले कुल 130 व्यक्तियों के खिलाफ वैधानिक कानूनी कार्रवाई की गई ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *