पिथौरागढ़ | आगामी शिवरात्रि के पर्व व अन्य त्यौहारों को सकुशल संपन्न कराने के दृष्टिगत एसपी रेखा यादव के निर्देशन में आज थानाध्यक्ष कनालीछीना दिनेश चन्द्र सिंह की अध्यक्षता में कस्बा कनालीछीना में एक महत्वपूर्ण गोष्ठी का आयोजन किया गया। इस गोष्ठी में व्यापार मण्डल, टैक्सी यूनियन, के प्रतिनिधि व अन्य स्थानीय लोग उपस्थित थे । गोष्ठी का मुख्य उद्देश्य त्यौहारों के दृष्टिगत शान्ति एवं कानून व्यवस्था बनाये रखना था । बैठक में धार्मिक, सामाजिक और सुरक्षा पहलुओं पर चर्चा की गई और सभी संबंधित पक्षों से सुझाव और सहयोग प्राप्त किया गया ताकि इन पर्वों के दौरान कोई अप्रिय घटना न घटे । बैठक में यह सुनिश्चित किया गया कि पुलिस, स्थानीय प्रशासन, और संबंधित संगठन मिलकर त्यौहारों के आयोजन को सफल बनाने के लिए पूरी तरह से तैयार रहें ।
थाना कनालीछीना पुलिस ने आगामी शिवरात्रि पर्व व अन्य तयौहारों के दृष्टिगत आयोजित की गोष्ठी |
















Leave a Reply