थाना मुनस्यारी पुलिस ने मदकोट में स्थानीय लोगों के साथ की बैठक शिव महोत्सव के दौरान शान्ति एंव कानून व्यवस्था के सम्बन्ध में की गयी चर्चा |

पिथौरागढ़ | राजकीय महाविद्यालय बलुवाकोट में नशा मुक्त भारत, और साइबर अपराधों से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियाँ लेकर एक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में थानाध्यक्ष बलुवाकोट मेघा शर्मा एवं थाना मुनस्यारी पुलिस ने सक्रिय रूप से भाग लिया। छात्रों को नशा मुक्त भारत के महत्व को समझाया, बाल अपराध की रोकथाम के उपायों पर जानकारी दी गयी तथा साइबर अपराधों के बारे में छात्रों को जागरूक किया गया । इसी क्रम में थानाध्यक्ष मुनस्यारी अनिल आर्या मय टीम द्वारा मदकोट में आगामी शिव महोत्सव को सकुशल सम्पन्न कराने के दृष्टिगत व्यापार मण्डल, टैक्सी यूनियन, महिला मंगल दल के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की । इस बैठक में आगामी शव महोत्सव के दौरान शान्ति एवं कानून व्यवस्था बनाये रखने, टैक्सी वाहनों को निर्धारित स्थानों में पार्क करने हेतु बताया गया । साथ ही ट्रेफिक नियमों, साइबर क्राइम, नशे के दुष्परिणामों के सम्बन्ध में भी लोगों को जानकारी दी गयी ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *