नवनियुक्त एसओ बलुवाकोट ने आयोजित की अधीनस्थ कर्मचारियों की गोष्ठी मालखाना, मैस, कार्यालय आदि का निरीक्षण कर दिये दिशा-निर्देश |

पिथौरागढ़ | थाना बलुवाकोट की नवनियुक्त एसओ मेघा शर्मा ने थाने पर उपस्थित समस्त अधीनस्थ अधिकारियों और कर्मचारियों की एक गोष्ठी आयोजित की। इस गोष्ठी का मुख्य उद्देश्य कार्यों में सुधार एवं कार्यप्रणाली को प्रभावी बनाने के साथ-साथ कर्मचारियों से संवाद स्थापित करना था। गोष्ठी के दौरान उन्होंने थाना परिसर का निरीक्षण किया, जिसमें मालखाना, कार्यालय, मैस, बैरक, एवं अन्य आवश्यक विभागों का सम्यक निरीक्षण किया । उनहोने थाने में साफ-सफाई, रिकार्ड की संधारण व्यवस्था, और दैनिक कार्यों की गति पर ध्यान देने हेतु निर्देशित किया । इसके अतिरिक्त, उन्होंने कर्मचारियों की समस्याओं और सुझावों पर चर्चा की और उनकी समस्याओं के शीघ्र समाधान का आश्वासन दिया। उन्होंने कर्मचारियों को उनके कार्यों में बेहतर प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया और विभागीय कार्यों में पारदर्शिता बनाए रखने पर बल दिया उन्होंने पुलिसकर्मियों के बीच बेहतर समन्वय और टीमवर्क को बढ़ावा देने पर जोर दिया और अपने कर्तव्यों के प्रति समर्पण की भावना को सशक्त करने का संदेश दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *