पिथौरागढ़ | कासनी पिथौरागढ़ निवासी योगिता ने कोतवाली पिथौरागढ़ को सूचना दी कि उनका मोबाइल फोन सिल्थाम गांधीचौक में कहीं गिर गया है, जिससे वे बहुत परेशान हैं। कोतवाली पुलिस ने तत्परता से सीसीटीवी फुटेज खोजबीन कर मोबाइल फोन को ढूंढकर बरामद किया और उसे योगिता के सुपुर्द किया । अपना मोबाइल फोन वापस पाकर योगिता बेहद खुश और आभारी हुए, और उन्होंने कोतवाली पिथौरागढ़ की महिला चीता की म0का0 लता कोरंगा और म0का0 विमला भण्डारी का धन्यवाद किया ।
पुलिस की तत्परता से खोया हुआ फोन मिला, नागरिक ने किया आभार व्यक्त |
















Leave a Reply