थानाध्यक्ष मुनस्यारी ने टैक्सी यूनियन/ व्यापार मण्डल पदाधिकारियों के साथ आयोजित की गोष्ठी |

पिथौरागढ़ | जनपद में शांति और कानून-व्यवस्था बनाए रखने और सुगम यातायात व्यवस्था बनाये रखने के लिए पुलिस अधीक्षक रेखा यादव के निर्देशन में आज थानाध्यक्ष मुनस्यारी अनिल आर्या द्वारा टैक्सी यूनियन, व्यापार मण्डल पदाधिकारियों के साथ बैठक की गई। उक्त बैठक में उक्त बैठक में नगर क्षेत्र में यातायात व्यवस्था को सूचारू करने, नशे पर अंकुश लगाने हेतु अवैध तस्करी में लिप्त लोगों को चिन्हित कर, उनके विरूद्ध कड़ी कार्रवाई करने पर चर्चा हुई । टैक्सी पार्किंग और टैक्सी स्टैन्ड में अपने वाहनों को पार्क करने, होटल ढाबा संचालकों को अवैध रूप से शराब न परोसने हेतु निर्देश दिये गये । जिसमें सभी ने सहमति व्यक्त की । साथ ही पुलिस ने बैठक में उपस्थित लोगों को यातायात नियमों, नशे के दुष्परिणामों, साइबर क्राइम आदि के सम्बन्ध में जानकारी दी गयी ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *