“पुलिस की तत्परता से खोया हुआ मोबाइल फोन बरामद, नागरिक ने किया आभार व्यक्त |

पिथौरागढ़ | चौकी घाट में तैनात का0 संजू राम ने ईमानदारी और सेवा भाव का उत्कृष्ट उदाहरण प्रस्तुत किया है । पंकज सिंह, तडेमिया रौतगढ़ा निवासी, ने पुलिस को सूचना दी कि उनका मोबाइल फोन कहीं गिर गया है, जिससे वह अत्यंत परेशान थे। पुलिस ने तत्परता से खोजबीन कर उक्त मोबाइल फोन को ढूंढकर उसे पंकज सिंह को सौंप दिया। पंकज सिंह ने पुलिस की तत्परता पर आभार व्यक्त किया । साथ ही, एक 16 वर्षीय बालक जो एक मोटरसाइकिल पर सवार होकर पिथौरागढ़ से घाट की ओर जा रहा था, को चौकी घाट पुलिस ने चेकिंग के दौरान रोका । बालक ने बताया कि उसके भाई ने उसे ₹15,000 बैंक में जमा कराने को दिए थे, परंतु वह उन पैसों को ऑनलाइन गेम में हार गया। डर के कारण वह घर से भागने की कोशिश कर रहा था। चौकी प्रभारी घाट श्री जितेन्द्र सोराड़ी द्वारा बालक के परिजनों को मौके पर बुलाकर उसकी काउंसलिंग की गई और उसे उसके परिजनों के सुपुर्द किया गया ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *