05 लीटर कच्ची शराब के साथ कोतवाली डीडीहाट पुलिस ने किया एक व्यक्ति को गिरफ्तार शराब के नशे में वाहन चलाने वाला वाहन चालक गिरफ्तार, वाहन सीज |

पिथौरागढ़ | जनपद पिथौरागढ़ में शांति और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस अधीक्षक रेखा यादव ने पुलिस बल को कड़े दिशा-निर्देश दिए हैं। उन्होंने अराजक तत्वों पर नजर रखने और उनके खिलाफ कठोर कार्रवाई करने का निर्देश दिया है। इसके साथ ही ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ भी सख्त कार्रवाई की जा रही है। इसी संदर्भ में, सीओ पिथौरागढ़ गोविन्द बल्लभ जोशी, सीओ डीडीहाट कुंवर सिंह रावत और सीओ धारचुला श्री संजय पाण्डे के पर्यवेक्षण में जनपद पुलिस ने एक विशेष चेकिंग अभियान चलाया। इस अभियान के तहत:

• थानाध्यक्ष डीडीहाट हरीश सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम अपर उ0नि0 प्रदीप मिश्रा , का0 दिनेश जोशी द्वारा चेकिंग के दौरान डीडीहाट से दूनाकोट जाने वाली सडक पर धनियाखान जाने वाली कच्ची सडक से कुछ पहले हरीश सिंह कन्याल ( पुत्र श्री आलम सिंह निवासी ग्राम खेतार कन्याल किरौली थाना डीडीहाट पिथौरागढ़ ) के कब्जे से एक जरकीन में लगभग 05 लीटर अवैध कच्ची शराब जब्त की गई और हरीश सिंह उपरोक्त को गिरफ्तार कर कोतवाली डीडीहाट में आबकारी अधिनियम की धारा 60 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया।
• थानाध्यक्ष झूलाघाट आरती मय टीम द्वारा वाहन चैकिंग के दौरान शराब पीकर वाहन चलाने वाले वाहन चालक भुवन कुमार निवासी गैना झूलाघाट को गिरफ्तार कर वाहन सीज किया गया ।

अतिरिक्त कार्रवाई:
सार्वजनिक और धार्मिक स्थलों पर शराब पीकर हुड़दंग करने तथा यातायात नियमों का उल्लंघन करने (ओवरलोडिंग, खतरनाक तरीके से वाहन चलाना, मोबाइल का प्रयोग करना, बिना रिफ्लेक्टर, बिना नम्बर प्लेट/दोषपूर्ण नम्बर प्लेट, बिना हेलमेट) वाले कुल 114 व्यक्तियों के खिलाफ वैधानिक कानूनी कार्रवाई की गई ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *