पिथौरागढ़ | पुलिस उपाधीक्षक डीडीहाट कुंवर सिंह रावत द्वारा विगत दिवस, थाना बलुवाकोट का आकस्मिक निरीक्षण किया गया। इस निरीक्षण के दौरान थाने में नियुक्त समस्त अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। पुलिस उपाधीक्षक ने थाने के मालखाना, थाना कार्यालय, आर्म्स-एम्यूनिशन, आपदा उपकरण, अभिलेखों, और सी.सी.टी.एन.एस. कक्ष का निरीक्षण किया। साथ ही, थाना क्षेत्र के हिस्ट्रीशीटरों के बारे में भी जानकारी प्राप्त की गई । थाने में नियुक्त समस्त अधिकारियों और कर्मचारियों के साथ सम्मेलन आयोजित किया गया, जिसमंक उनके समस्याओं पर चर्चा की गई। आपदा उपकरणों को सुचारु रूप से बनाए रखने और किसी भी प्रकार की आपदा से निपटने के लिए पूर्ण तैयारी की स्थिति में रहने के लिए भी निर्देशित किया गया ।
पुलिस उपाधीक्षक डीडीहाट द्वारा थाना बलुवाकोट का आकस्मिक निरीक्षण कर, अधीनस्थ कर्मियों को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश ।
















Leave a Reply