पिथौरागढ़ | विवेकानंद इंटर कॉलेज मुनस्यारी में बाल विवाह, बाल अपराध की रोकथाम, नशा मुक्त भारत, और साइबर अपराधों से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियाँ लेकर एक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस बैठक की अध्यक्षता जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सचिव, सिविल जज सीनियर डिवीजन मंजू देवी ने की। कार्यक्रम में थानाध्यक्ष मुनस्यारी अनिल आर्या एवं थाना मुनस्यारी पुलिस ने सक्रिय रूप से भाग लिया ।
इस कार्यक्रम का उद्देश्य छात्रों को:
• बाल विवाह के बारे में जागरूक करना।
• बाल अपराध की रोकथाम के उपायों पर जानकारी देना।
• नशा मुक्त भारत के महत्व को समझाना।
• साइबर अपराधों के बारे में छात्रों को जागरूक करना।
बैठक में छात्रों को बाल विवाह और POCSO एक्ट जैसे अधिनियमों के बारे में जागरूक किया गया और साइबर क्राइम के प्रति सजग रहने के लिए प्रोत्साहित किया गया। साथ ही, मेधावी छात्रों को पुरस्कृत कर उनका मनोबल भी बढ़ाया गया ।
















Leave a Reply