ढाबे की आड़ में शराब बेचने वाले दुकान संचालक को थाना गंगोलीहाट पुलिस ने किया गिरफ्तार |

पिथौरागढ़ | जनपद पिथौरागढ़ में शांति और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस अधीक्षक रेखा यादव ने पुलिस बल को कड़े दिशा-निर्देश दिए हैं। उन्होंने अराजक तत्वों पर नजर रखने और उनके खिलाफ कठोर कार्रवाई करने का निर्देश दिया है। इसके साथ ही ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ भी सख्त कार्रवाई की जा रही है। इसी संदर्भ में, सीओ पिथौरागढ़ गोविन्द बल्लभ जोशी, सीओ डीडीहाट कुंवर सिंह रावत और सीओ धारचुला संजय पाण्डे के पर्यवेक्षण में जनपद पुलिस ने एक विशेष चेकिंग अभियान चलाया। इस अभियान के तहत |

थानाध्यक्ष अस्कोट सुरेश कम्बोज के नेतृत्व में पुलिस टीम अपर उ0नि0 संजय कुमार सिंह, का0 जितेन्द्र कुमार, का0 कविन्द्र सिंह द्वारा चेकिंग के दौरान जोग्यूडा तिराहे से लगभग 01 किलोमीटर आगे जौलजीबी की ओर नारायण राम (पुत्र गंभीर राम निवासी तीतरी) के कब्जे से 01 लाल रंग की जरकीन में लगभग 05 लीटर कच्ची शराब (खाम) जब्त की गई और नारायण राम को गिरफ्तार कर कोतवाली अस्कोट में आबकारी अधिनियम की धारा 60 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया।

थानाध्यक्ष गंगोलीहाट हीरा सिंह डांगी के नेतृत्व में पुलिस टीम अपर उ0नि0 नरेन्द्र पाठक, हे0का0 देश दीपक द्वारा चेकिंग के दौरान ग्राम मल्लागर्खा स्थित एक ढाबे में अवैध शराब बेचने और परोसने वाले ढाबा संचालक जगदीश सिंह खाती (पुत्र स्व. जमन सिंह निवासी मल्ला गर्खा थाना गंगोलीहाट) को 02 बोतल अवैध अंग्रेजी शराब के साथ गिरफ्तार किया गया और उसके खिलाफ थाना गंगोलीहाट में धारा 21/60 आबकारी अधिनियम के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया।

अतिरिक्त कार्रवाई:
सार्वजनिक और धार्मिक स्थलों पर शराब पीकर हुड़दंग करने तथा यातायात नियमों का उल्लंघन करने (ओवरलोडिंग, खतरनाक तरीके से वाहन चलाना, मोबाइल का प्रयोग करना, बिना रिफ्लेक्टर, बिना नम्बर प्लेट/दोषपूर्ण नम्बर प्लेट, बिना हेलमेट) वाले कुल 88 व्यक्तियों के खिलाफ वैधानिक कानूनी कार्रवाई की गई ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *