थाना बेरीनाग पुलिस की बड़ी सफलता: युवती की आपत्तिजनक फोटो वायरल करने वाला मध्य प्रदेश से धर दबोचा |

पिथौरागढ़ | थाना बेरीनाग क्षेत्रांतर्गत एक युवती द्वारा की गई शिकायत के आधार पर पुलिस ने साइबर अपराधी को गिरफ्तार किया है। शिकायत में युवती ने बताया कि मध्य प्रदेश निवासी भावेश चौहान द्वारा उनकी आपत्तिजनक फोटो उनके परिजनों और रिश्तेदारों को भेजी जा रही थी, जिससे वह मानसिक रूप से परेशान हो गई थीं । इसके बाद, थाना बेरीनाग में भावेश चौहान के खिलाफ धारा 79 बी.एन.एस. व 67 आईटी एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया। पुलिस अधीक्षक रेखा यादव के निर्देशन में सीओ गोविन्द बल्लभ जोशी के पर्यवेक्षण में पुलिस टीम गठित की गई, जिसमें थानाध्यक्ष महेश चंद्र जोशी के नेतृत्व में कार्यवाही शुरू की गई। पुलिस ने सर्विलांस की मदद से अभियुक्त भावेश चौहान पुत्र संतोष चौहान निवासी महू, इंदौर, भोपाल को महू से गिरफ्तार किया । अभियुक्त को अदालत में पेश करने के बाद न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। पुलिस द्वारा की गई यह कार्रवाई साइबर अपराधों के प्रति गंभीरता को दर्शाती है और स्थानीय जनता में विश्वास बढ़ाती है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *