एसपी पिथौरागढ़ के मार्गदर्शन में “35 वाँ सड़क सुरक्षा माह” के दृष्टिगत पिथौरागढ़ पुलिस का जागरूकता अभियान जारी |

पिथौरागढ़ | पुलिस मुख्यालय द्वारा निर्गत किये गए आदेश-निर्देशों के क्रम में पुलिस अधीक्षक पिथौरागढ़, रेखा यादव के निर्देशन में सीओ संजय पाण्डे व सीओ गोविन्द बल्लभ जोशी के पर्यवेक्षण में जनपद क्षेत्रान्तर्गत यातायात जागरुकता हेतु “35 वाँ सड़क सुरक्षा सप्ताह” चलाया जा रहा । जिसके दृष्टिगत एसएचओ कोतवाली धारचूला श्री विजेन्द्र शाह के नेतृत्व में उ0नि0 योगेश कुमार, उ0नि0 मेघा शर्मा व अन्य पुलिस कर्मियों द्वारा विवेकानन्द विद्यालय में सड़क सुरक्षा के सम्बन्ध में एक क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया । छात्र/छात्राओं ने इस प्रतियोगिता में बड़चढ़कर हिस्सा लिया । साथ ही पुलिस ने तहसील में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के साथ जागरूकता सम्बन्धित गोष्ठी आयोजित की । इस प्रतियोगिता का उद्देश्य सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने हेतु लोगों को यातायात नियमों की जानकारी, सड़क दुर्घटनाओं के कारण, दुर्घटनाओं को रोकने के उपायों की जानकारी देना था । प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले छात्र/छात्राओं को सम्मानित किया गया |

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *