कोतवाली धारचुला ,थाना बेरीनाग व थाना गंगोलीहाट पुलिस ने आयोजित किये सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम |

पिथौरागढ़ | सड़क सुरक्षा यान के दृष्टिगत प्रभारी कोतवाली धारचुला योगेश कुमार मय पुलिस टीम अपर उ0नि0 बिशन सिंह और हे0का0 आन सिंह द्वारा विवेकानन्द इंटर कॉलेज धारचुला में जागरूकता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया । इसी क्रम में थानाध्यक्ष बेरीनाग महेश चन्द्र जोशी मय पुलिस टीम ने जी.आई.सी. शेराघाट के छात्रो के साथ जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया और जागरूकता रैली निकाली गई । तथा थानाध्यक्ष गंगोलीहाट हीरा सिंह डांगी के नेतृत्व में राय बहादुर पूरन लाल शाह विवेकानन्द विद्या इंटर कॉलेज में छात्रो के साथ जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया और गंगोलीहाट बाज़ार में रैली भी निकाली गई । इन कार्यक्रमों का उद्देश्य छात्रो को सड़क सुरक्षा, नशे के दुष्परिणामों, के सम्बन्ध में जागरूक करना था । ताकि सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाया जा सके । पुलिस ने छात्रो को यातायात नियमों की जानकारी, सड़क दुर्घटनाओं के कारण, दुर्घटनाओं को रोकने के उपायों की जानकारी दी । साथ ही किसी भी प्रकार की दुर्घटना होने पर अच्छा मददगार व्यक्ति बनकर घायलों की मदद करने हेतु प्रेरित किया । इस दौरान छात्र/छात्राओं व स्थानीय लोगों को (mybharat.gov.in) पोर्टल में ऑनलाईन प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने हेतु प्रोत्साहित किया ।

अभियान आगे भी जारी रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *