थाना गंगोलीहाट पुलिस ने कुल 376 बोतल और 69 पव्वे अवैध जब्त शऱाब नष्ट की |

पिथौरागढ़ | एसपी रेखा यादव ने जनपद के समस्त थाना प्रभारियों को निर्देशित किया है कि थानों में मुकदमों से सम्बन्धित जब्त मालों को विधिवत निस्तारित करें । जिस क्रम में एसओ गंगोलीहाट हीरा सिंह डांगी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने आबकारी अधिनियम के अंतर्गत अभियोगों से संबंधित 07 मामलो के में जब्त 376 बोतल और 69 पव्वे अवैध शराब नष्ट की । यह कदम कानून व्यवस्था को सुदृढ़ करने और न्यायालय के आदेशों का अनुपालन सुनिश्चित करने के उद्देश्य से उठाया गया है । यह कार्यवाही न्यायालय द्वारा निर्देशित दिशा-निर्देशों और विधि द्वारा निर्धारित प्रक्रियाओं के अनुसार की गई है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *