पिथौरागढ़ | पुलिस मुख्यालय द्वारा निर्गत किये गए आदेश-निर्देशों के क्रम में पुलिस अधीक्षक पिथौरागढ़, रेखा यादव के निर्देशन में सीओ संजय पाण्डे व सीओ गोविन्द बल्लभ जोशी के पर्यवेक्षण में जनपद क्षेत्रान्तर्गत यातायात जागरुकता हेतु “35 वाँ सड़क सुरक्षा सप्ताह” चलाया जा रहा । जिसके दृष्टिगत थानाध्यक्ष बेरीनाग महेश चन्द्र जोशी मय टीम द्वारा साधना इण्टर कालेज बेरीनाग में सड़क सुरक्षा के सम्बन्ध में एक पेन्टिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया । छात्र/छात्राओं ने इस प्रतियोगिता में बड़चढ़कर हिस्सा लिया । इस प्रतियोगिता का उद्देश्य सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने हेतु लोगों को यातायात नियमों की जानकारी, सड़क दुर्घटनाओं के कारण, दुर्घटनाओं को रोकने के उपायों की जानकारी देना था । प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले छात्र/छात्राओं को सम्मानित किया गया |
थाना बेरीनाग पुलिस ने स्कूल के बच्चों की पेन्टिंग प्रतियोगिता आयोजित कर किया जागरूक |
















Leave a Reply