शराब पीकर वाहन चलाने व शान्ति व्यवस्था भंग करने वाले कुल 04 लोगों को किया गिरफ्तार |

पिथौरागढ़ | पुलिस अधीक्षक रेखा यादव के निर्देशन में सीओ पिथौरागढ़ गोविन्द बल्लभ जोशी व सीओ धारचुला संजय पाण्डे के पर्यवेक्षण में जनपद पुलिस द्वारा होटल ढाबों की आड़ में शराब तस्करी करने वाले, ट्रैफिक रूल तोड़ने व सार्वजनिक स्थलों पर शराब पीकर हुड़दंग करने तथा शान्ति व्यवस्था भंग करने वालों के विरूद्ध सघन चैकिंग अभियान चलाया जा रहा है । जिस क्रम में पुलिस ने निम्न कार्यवाही की

एसएचओ धारचुला विजेन्द्र शाह के नेतृत्व में उ0नि0 योगेश कुमार मय टीम द्वारा वाहन चैकिंग के दौरान शराब पीकर वाहन चलाने वाले वाहन चालक खीम राम निवासी सिर्खा थाना पांगला को गिरफ्तार कर वाहन सीज किया गया । इसी क्रम में कस्बा गांधी चौक में हल्ला गुल्ला, लड़ाई झगड़ा कर शान्ति व्यवस्था भंग करने पर शहनवाज निवासी धारचुला को धारा 170 बीएनएसएस के तहत गिरफ्तार किया गया ।

थानाध्यक्ष बलुवाकोट क्षेत्रान्तर्गत दो लोगों क्रमशः 1-खुशाल सिंह निवासी ग्राम चौड़ा (गुईया) थाना बलुवाकोट, 2- सोबन सिंह निवासी उपरोक्त आपस में पैसों के लेन देन को लेकर एक दूसरे को गाली गलौच कर मरने मारने पर उतारू हो रहे थे, जिस पर थानाध्यक्ष श्री हरीश सिंह कोरंगा द्वारा दोनों लोगों को धारा 170 बीएनएसएस के तहत गिरफ्तार किया गया ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *