पिथौरागढ़ | सड़क सुरक्षा माह के दृष्टिगत आज एसएचओ धारचुला विजेन्द्र शाह के नेतृत्व में उ0नि0 योगेश कुमार, हे0 का0 आन सिंह आदि पुलिस कर्मियों द्वारा जीआईसी बगीचा धारचुला के छात्र/ छात्राओं के साथ जागरूकता रैली निकाली गयी । जिसमें बच्चों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया । इस जागरूकता रैली का उद्देश्य लोगों को सड़क सुरक्षा, नशे के दुष्परिणामों के सम्बन्ध में जागरूक करना था । ताकि सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाया जा सके । पुलिस ने लोगों को यातायात नियमों की जानकारी, सड़क दुर्घटनाओं के कारण, दुर्घटनाओं को रोकने के उपायों की जानकारी दी । साथ ही किसी भी प्रकार की दुर्घटना होने पर अच्छा मददगार व्यक्ति बनकर घायलों की मदद करने हेतु प्रेरित किया । इस दौरान छात्र/छात्राओं व स्थानीय लोगों को (mybharat.gov.in) पोर्टल में ऑनलाईन प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने हेतु प्रोत्साहित किया ।
अभियान आगे भी जारी रहेगा।
















Leave a Reply