पिथौरागढ़ | पुलिस अधीक्षक रेखा यादव के निर्देशन में सीओ पिथौरागढ़ गोविन्द बल्लभ जोशी व सीओ धारचुला संजय पाण्डे के पर्यवेक्षण में जनपद पुलिस द्वारा होटल ढाबों की आड़ में शराब तस्करी करने वाले, ट्रैफिक रूल तोड़ने व सार्वजनिक स्थलों पर शराब पीकर हुड़दंग करने तथा शान्ति व्यवस्था भंग करने वालों के विरूद्ध सघन चैकिंग अभियान चलाया जा रहा है । जिस क्रम में एसएचओ जौलजीबी संजीव कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा वाहन चैकिंग के दौरान शराब पीकर वाहन चलाने वाले वाहन चालक नन्दन सिंह कन्याल निवासी भनड़ा, थाना डीडीहाट पिथौरागढ़ को गिरफ्तार कर वाहन सीज किया गया । इसी क्रम में जनपद पुलिस द्वारा सार्वजनिक और धार्मिक स्थलों पर शराब पीकर हुड़दंग करने तथा यातायात नियमों का उल्लंघन करने (ओवरलोडिंग, खतरनाक तरीके से वाहन चलाना, मोबाइल का प्रयोग करना, बिना रिफ्लेक्टर, बिना नम्बर प्लेट/दोषपूर्ण नम्बर प्लेट, बिना हेलमेट) वाले कुल 156 व्यक्तियों के खिलाफ वैधानिक कानूनी कार्रवाई की गई ।
थाना जौलजीबी पुलिस ने शराब पीकर वाहन चलाने वाले चालक को गिरफ्तार कर वाहन किया सीज ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करने व मिशन मर्यादा के तहत कुल 156 के खिलाफ कार्रवाई |
















Leave a Reply