पिथौरागढ़ | एण्टी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट पिथौरागढ़, साइबर सैल टीम द्वारा सी.डब्लू.सी. के साथ संयुक्त रूप से राजकीय उच्चतर माध्मिक विद्यालय तिलढुंगरी में एक विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया । इस अवसर पर छात्रों को सफलता के टिप्स दिए गए, जिससे उनमें पढ़ाई के प्रति सकारात्मक दृष्टिकोण विकसित हो तथा जीवन में सफलता की संभावनाएँ बढ़ सकें। साथ ही छात्रों को नशे के दुष्परिणामों के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई और नशे से दूर रहने के लिए प्रेरित किया गया | कार्यक्रम में मानव तस्करी, बाल श्रम, बाल विवाह, महिला अपराध, साइबर अपराध, सड़क सुरक्षा तथा पर्यावरण संरक्षण जैसे विषयों पर भी जागरूकता प्रदान की गई। यह कार्यक्रम समाज में व्याप्त अपराधों के प्रति आमजन को सचेत करने एवं जागरूक बनाने के उद्देश्य से आयोजित किया गया था | इस अवसर पर प्रभारी एएचटीयू बी.सी.मासीवाल, हे0 का0 दीपक सिंह खनका, का0 मनोज कुमार तथा सी.डब्लू.सी. से सुरेन्द्र आर्या, प्रेमा सुतेड़ी, ललिता पन्त मौजूद रहे ।
ए.एच.टी.यू. व साईबर सैल द्वारा सी.डब्लू.सी. के साथ संयुक्त रूप से विद्यालय में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित |















Leave a Reply