थाना कनालीछीना पुलिस द्वारा अवैध भांग की खेती को किया गया नष्ट |

पिथौरागढ़ | उत्तराखण्ड सरकार द्वारा संचालित “नशा मुक्त उत्तराखण्ड” अभियान के अंतर्गत पुलिस अधीक्षक पिथौरागढ़, श्रीमती रेखा यादव के निर्देशन एवं पुलिस उपाधीक्षक डीडीहाट कुंवर सिंह रावत के पर्यवेक्षण में जनपद पिथौरागढ़ पुलिस द्वारा अवैध मादक पदार्थों के विरुद्ध सतत रूप से प्रभावी कार्यवाही की जा रही है

इसी क्रम में थानाध्यक्ष कनालीछीना आरती के नेतृत्व में अ0उप0नि0 राजेन्द्र कुमार मय पुलिस टीम द्वारा ग्राम सुरौण, कनालीछीना में गोष्ठी आयोजित की गई, जिसमें ग्रामीणों को नशे के दुष्परिणामों के बारे में जागरूक किया गया तथा नशा न करने की शपथ दिलाई गई । कार्यवाही के दौरान ग्राम सुरौण में लगभग 07 नाली भूमि पर की जा रही अवैध भांग की खेती का पता लगाकर उक्त फसल को मौके पर नष्ट किया गया । इस दौरान साइबर फ्रॉड, नए कानूनों के संबंध में जानकारी प्रदान की गई तथा किसी भी प्रकार की कानूनी सहायता हेतु डायल 112 से तत्काल संपर्क करने की अपील की गई ।

पिथौरागढ़ पुलिस द्वारा यह स्पष्ट संदेश दिया गया है कि नशे के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत किसी भी प्रकार की अवैध गतिविधियों को कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा तथा इस प्रकार की कार्यवाहियाँ निरंतर जारी रहेंगी । साथ ही, मानस नेशनल नार्कोटिक्स हेल्पलाइन पोर्टल 1933 के विषय में जानकारी प्रदान की गई एवं नागरिकों से अनुरोध किया गया कि यदि किसी को भी नार्कोटिक्स संबंधी कोई सूचना प्राप्त होती है तो वह उसे मानस हेल्पलाइन के माध्यम से अविलंब दर्ज कराएं ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *