पिथौरागढ़ पुलिस का ऑपरेशन सफलता शातिर चोर गिरफ्तार, दो बड़ी चोरियों का खुलासा |

पिथौरागढ़ | न्यू बजेठी निवासी लाल सिंह बोनाल ने कोतवाली पिथौरागढ़ में तहरीर दी कि वह परिवार सहित इलाज के लिए दिल्ली गए थे। इस दौरान किसी अज्ञात व्यक्ति ने उनके घर का ताला तोड़कर ₹60,000/- की चोरी कर ली। इस पर कोतवाली पिथौरागढ़ में धारा 305/331(4) बीएनएस के तहत मुकदमा पंजीकृत किया गया । एसपी पिथौरागढ़ रेखा यादव ने मामले को गंभीरता से लेते हुए, सीओ गोविन्द बल्लभ जोशी के पर्यवेक्षण में, एसएचओ ललित मोहन जोशी के नेतृत्व में पुलिस टीम को खुलासे के निर्देश दिए | पुलिस टीम ने शहर के विभिन्न CCTV फुटेज खंगाले, जहाँ चोर छाता ओढ़कर और मुंह ढककर आता था, लेकिन पुलिस की पैनी नजर से नहीं बच सका । लगातार सुरागरसी-पतारसी के बाद, 15 अगस्त की रात करीब 1:40 बजे पपदेव तिराहे के पास से क्रिश थारू पुत्र हरीश थारू (उम्र 19 वर्ष), निवासी नटखेरा तेलीबाग, थाना PGI लखनऊ (उ.प्र.), हाल पिथौरागढ़ को एक और चोरी की फिराक में दबोच लिया गया।

• छाता ओढ़कर आता था ताकि CCTV कैमरे में पहचान न हो सके।

 

भियुक्त की करतूतें व तरीका
पूछताछ में खुलासा हुआ कि—
• चप्पल उतारकर चोरी करता था ताकि तेजी से, बिना आवाज किए भाग सके।

• पेजकस, छेनी और लोहे का पाइप ताले तोड़ने में इस्तेमाल करता था ताकि कम से कम आवाज हो।
• दिन में नींबू-मिर्च बेचने और कबाड़ खरीदने के बहाने घरों की रैकी करता था।
• सोना-चांदी चोरी कर बाहरी राज्यों में बेचकर फिर वापस पिथौरागढ़ आ जाता था।

बरामदगी
• ₹22,100/- नकद
• ₹18,060/- नकद
• 4 चांदी के सिक्के
• लोहे का पाइप, पेजकस व छेनी

अभियुक्त ने 25 मार्च 2025 को न्यू टकाना स्थित राधेश्याम भट्ट के मकान में आभूषण व नकदी चोरी करने की घटना भी कबूल की, जिसकी निशानदेही पर नकदी व चांदी के सिक्के बरामद हुए। मुकदमे में धारा 317(2) की बढ़ोतरी की गई और अभियुक्त को आवश्यक कानूनी कार्यवाही के बाद न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है । पुलिस अधीक्षक द्वारा पुलिस टीम के लिए 2500/- रुपए नकद पुरस्कार की घोषणा की गई है ।

पिथौरागढ़ पुलिस की अपील:
घर से लंबी अवधि के लिए बाहर जाने पर पड़ोसी या रिश्तेदार को सूचित करें, और CCTV कैमरे सही स्थिति में रखें ताकि अपराधियों पर नजर रखी जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *