थाना जाजरदेवल व नाचनी में थाना दिवस आयोजित पुलिस ने सुनी लोगों की समस्याएं, किया त्वरित निस्तारण |

पिथौरागढ़ | पुलिस मुख्यालय के निर्देशों के क्रम में पुलिस अधीक्षक पिथौरागढ़ रेखा यादव के आदेशानुसार जनपद पुलिस द्वारा समय-समय पर थाना दिवस का आयोजन कर स्थानीय नागरिकों से संवाद स्थापित किया जाता है, जिससे उनकी समस्याओं, सुझावों एवं शिकायतों का त्वरित समाधान सुनिश्चित किया जा सके । इसी क्रम में आज पुलिस उपाधीक्षक गोविन्द बल्लभ जोशी की अध्यक्षता में थाना जाजरदेवल में थाना दिवस का आयोजन किया गया । इस दौरान थानाध्यक्ष जाजरदेवल मनोज पाण्डेय सहित व्यापार मण्डल, टैक्सी यूनियन एवं स्थानीय लोग उपस्थित रहे। लोगों द्वारा अपनी समस्याओं व सुझावों से पुलिस को अवगत कराया गया, जिनका मौके पर ही निस्तारण किया गया । साथ ही थाना नाचनी में थानाध्यक्ष मंगल सिंह नेगी द्वारा थाना दिवस का आयोजन किया गया, जिसमंं स्थानीय नागरिकों ने प्रतिभाग कर अपनी शिकायतें एवं समस्याएं साझा कीं । पुलिस द्वारा इनका समाधान किया गया तथा भविष्य में भी इस प्रकार के कार्यक्रम नियमित रूप से आयोजित किए जाने का आश्वासन दिया गया । जनपद पुलिस का उद्देश्य – पुलिस और जनमानस के बीच बेहतर संवाद स्थापित कर समस्याओं का त्वरित निस्तारण करना, जिससे पुलिसिंग और अधिक प्रभावी व जनहितकारी हो सके ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *